-चुनाव काम में बरती लापरवाही
भोपाल।
बैरसिया के राजस्व निरीक्षक (वृत्त हर्राखेड़ा) हरीशचंद्र को शोकाज नोटिस दिया है। यह नोटस चुनाव काम में बरती लापरवाही के चलते दिया गया।
नोटिस के जरिए उनसे पूछा गया है कि इस कृत्य के लिए क्यों न आपकी दो वेतनवृद्धियां रोक ली जाएं? इस नोटिस का जवाब देने के लिए आरआई को तीन दिन का समय भी दिया गया है। यह नोटिस सहायक रिटर्निंग आॅफिसर विधानसभा क्षेत्र-149 बैरसिया ने दिया है। नोटिस के अनुसार राजस्व निरीक्षक को विधानसभा निर्वाचन बैरसिया के तहत दस प्रतिशत ईव्हीएम से प्रिंट निकालने के लिए 20 नवंबर 2013 को जिम्मेदारी सौंपी थी। इसे आरआई ने बीच में ही छोड़ दिया। कई निर्देशों के बावजूद आरआई ने अपने दायित्व का निर्वहन नहीं किया। इसके चलते सहायक रिटर्निंग आफीसर ने इसे चुनाव कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए दो वेतनवृद्धि रोकना प्रस्तावित कर कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया। साथ ही लिखा बताओं नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं मिलता है तो दो वेतनवृद्धियां असंचयी भाव से रोक दी जाएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें