शुक्रवार, 22 नवंबर 2013

मंदी में भी मालामाल हुए माननीय

-करोड़पति प्रत्याशियों में कांग्रेसी आगे भाजपाई पीछे
-कांग्रेस के संजय पहले, भाजपा प्रत्याशी चेतन दूसरे और कांग्रेस से सत्यनारायण तीसरे सबसे ज्यादा करोड़पति 
भोपाल। 
मंदी और महंगाई से तंग आदमी भले ही फटे हाल हुआ हो, लेकिन हमारे माननीय (विधायक) बीते पांच सालों में करोड़पति हुए हैं। विजयराघवगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार संजय पाठक 121.32 करोड़ की संपत्ति के साथ पहले नंबर हैं। दूसरे पायदान पर रतलाम से भाजपा प्रत्याशी चेतन कश्यप हैं। वहीं तीसरे स्थान पर देपालपुर से मैदान में कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल हैं। 
क्रमश: इनकी संपत्ति 120.96 और 70.96 करोड़ रुपए है। इसी प्रकार टॉप टेन करोड़पति प्रत्याशियों में 7 कांग्रेस के हैं। मप्र इलेक्शन वॉच ने गुरुवार को उम्मीदवारों द्वारा चुनाव आयोग को दिए शपथ पत्र का विश्लेषण सामने रखा। इसमें बसपा के टिकट पर मनावर से खड़े हुए अजय राव की कोई संपत्ति ही नहीं है। गौर करने वाली बात यह है कि कांग्रेस मुख्य विपक्षीदल रहा है और उन्हीं के विधायक करोड़पति निकले हैं। हालांकि मप्र इलेक्शन वॉच ने यह भी कहा, मैदान में उतरने अधिकांश प्रत्याशियों ने असल जानकारी दी ही नहीं है। इतना ही नहीं कई करोड़पति उम्मीदवारों ने आयकर विवरणिका की जानकारी भी आयोग को प्रस्तुत नहीं की। 

-किसका क्या औसत 
2013                         2008        
कांग्रेस - 5.33 करोड़ प्रति उम्मीदवार (आंकलन 228)    1.59 करोड़
भाजपा - 4.04 करोड़ प्रति उम्मीदवार (आंकलन 229)    1.05 करोड़
बसपा - 76.62 लाख प्रति उम्मीदवार (आंकलन 226)    57.29 लाख 

-प्रतिशत में कौन आगे 
कुल प्रत्याशी-683        350 (51 प्रतिशत) करोड़पति 
भाजपा -70 प्रतिशत
कांग्रेस- 66 प्रतिशत
बसपा- 18 प्रतिशत (2013 की स्थिति)

भाजपा- 35 प्रतिशत 
कांग्रेस- 37 प्रतिशत 
बसपा- 13 प्रतिशत (2008 की स्थिति)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें