हुजूर में 6, दक्षिण-पश्चिम में बढ़े 5 मतदान केंद्र
भोपाल।
जिले की सभी विधानसभा सीटों पर 14 मतदान केंद्र बढ़ गए हैं। अब इनकी संख्या 1691 हो गई है। पूर्व में यह संख्या 1677 थी। हालांकि 10 केंद्रों को सहायक केंद्र के तौर पर माना था। इनकों मिलाकर यह संख्या 1687 हो गई थी।
भोपाल उत्तर में दो सहायक मतदान केद्र बढ़ाने के साथ मुख्य निर्वाचन आयोग ने भोपाल दक्षिण-पश्चिम में 5 और हुजूर में 6 सहायक मतदान केंद्र बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। इन सभी बूथों के लिए मशीनों का रेण्डमाईजेशन पूरा हो चुका है। उल्लेखनीय है कि जिले में पहले 1677 केंद्रों में आयोग ने 8 सहायक मतदान केंद्र की अनुमति 15 अक्टूबर को दी थी। भोपाल उत्तर में मतदाताओं की संख्या बढ़ने और दो पोलिंग बूथों पर 1600 से अधिक मतदाताओं के होने के चलते मुख्य निर्वाचन आयोग, मप्र ने यहां दो सहायक मतदान केंद्र बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते यह पोलिंग बूथों का आंकड़ा 1687 हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें