-वक्फ बोर्ड प्रशासक व अपर कलेक्टर अक्षय ने किया कार्यालय का निरीक्षण
-कई कर्मचारी मिले गायब
भोपाल।
वक्फ बोर्ड प्रशासक व अपर कलेक्टर अक्षय सिंह ने एक शिकायत के बाद वक्फ बोर्ड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी नदारद मिले। पता चला कि यह चुनाव में ड्यूटी लगाए जाने के बहाने गायब थे। श्री सिंह ने इन्हें शोकज नोटिस जारी करने को कहा है।
श्री सिंह ने बताया, बुधवार को बोर्ड के मुख्य कार्यालय का अचानक दौरा किया। दरअसल, यहां से लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद दौरा किया तो यह सही निकला। यहां कुछ कर्मचारियों से बातचीत की गई तो पता चला कुछ कर्मचारी कई दिनों से ड्यूटी ही नहीं आए हैं। इस पर श्री सिंह ने तत्काल बोर्ड के अधिकारी को निर्देशित किया कि वह अनुपस्थित सभी कर्मचारियों को शोकाज नोटिस जारी करें। जानकारी के अनुसार अनुपस्थित कर्मचारियों की संख्या करीब छह है। संभवत: गुरुवार को इन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें