शुक्रवार, 22 नवंबर 2013

दो श्रम निरीक्षक निलंबित ,भोपाल

कलेक्टर निशांत वरवड़े ने लापरवाह श्रम निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के श्रम निरीक्षक एसआर यादव और वीके सिंह को लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है। 
कलेक्टर श्री वरवड़े ने अपने आदेश में बताया, यह दोनों श्रम निरीक्षकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अध्यादेश के तहत प्राथमिकता परिवारों को चिन्हांकित एवं सत्यापित कर समग्र पोर्टल पर आॅनलाईन अपडेट कराने का दायित्व दिया गया था। सहायक श्रमायुक्त द्वारा कार्य की समीक्षा के दौरान दोनों श्रम निरीक्षकों ने अत्यंत घटिया स्तर का काम किया था। जांच में यह साफ होने जाने की श्रम निरीक्षकों ने कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरती है। इसके चलते कलेक्टर दोनों श्रम निरीक्षकों को मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम में निहित प्रावधानों के तहत निलंबित कर दिया। निलंबन काल में निलंबित श्रम निरीक्षकों का मुख्यालय जिला कार्यालय भोपाल रखा गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें