-सदस्यों द्वारा लाए अविश्वास प्रस्ताव पर दस मई को होगी वोटिंग
भोपाल।
जिला पंचायत सदस्यों द्वारा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग १० मई को होनी है। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से जिला पंचायत सदस्य भगवती मैहर का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं भाजपा के चेहरे पर चिंता की लकीरें बढ़ती जा रही हैं।
अध्यक्ष की सीट रिजर्व होने के कारण श्रीमती मैहर का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इस नाम के पक्ष में कांग्रेसी भी बताए जा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि भगवती मैहर को अध्यक्ष बनने के लिए कांग्रेस की सदस्यता लेना जरूरी होगा। जैसे ही श्रीमती मैहर कांग्रेस का दामन थामती है, उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचा दिया जाएगा। इधर उपाध्यक्ष के नाम पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। पर्ची डालकर चयन किया जा सकता है। इसी प्रकार जिपं अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा की किरकिरी तय है।
-नेता प्रतिपक्ष की नजर
जिपं में चल रहे घटनाक्रम पर नजर रखने के साथ ही सभी सदस्यों को सहेजने की जि मेदारी पूर्व सांसद सुरेन्द्र सिंह ठाकुर व वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेन्द्र सिंह चौहान को दी गई है। बताया जाता है कि पूरे घटनाक्रम में नेता प्रतिपक्ष अजय ङ्क्षसह खुद रूचि ले रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने ग्रामीण नेताओं से चर्चा की जा रही है। वहीं कांग्रेसी नेता अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते हैं।
-बीजेपी गुमान में
जिपं अध्यक्ष को लेकर कांग्रेसी जहां दिन रात एक कर रहे हैं, वहीं भाजपा नेता फील गुड की बात कर रहे हैं। उसे गुमान हो चुका है। जिपं अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा नेता बेफिक्र नजर आ रहे हैं। वहीं जिपं अध्यक्ष कांग्रेस का बनता है, तो भाजपा की बड़ी हार होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें