मध्य प्रदेश इन दिनो भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्यभर में लू चल रही है और मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेश में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में वृद्धि के कारण देर रात तक गर्म हवाएं चल रही हैं। फिलहाल मौसम में कोई परिवर्तन की सम्भावना व्यक्त नहीं की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पर्यटक स्थल खजुराहो में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों में लू चल सकती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें