रविवार, 26 मई 2013

आज से फिर गूंजेगा हरि-हरि

-कुठार में कलश यात्रा के साथ शुरू होगी सात दिवसीय भागवत कथा 
भोपाल। 
शहर की सीमा से लगे ग्राम कुठार में सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ और श्रीमद भागवत कथा महोत्सव रविवार से शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरुआत में कलश यात्रा के साथ होगी। जिसमें युवतियां और महिलाएं सिर पर कलश लेकर चलेंगी। 
सात दिवसीय इस महोत्सव का आयोजन ग्रामीणों की समिति द्वारा किया जा रहा है। 
समिति के प्रमुख ठाकुरप्रसाद मीना पटेल ने बताया कि एक जून तक चलने वाले इस महोत्सव में जहां बनारस से पधारे विद्वान यज्ञाचार्यों द्वारा प्रतिदिन सुबह 8 से 11 बजे और शाम 3 से 5 बजे तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ किया जाएगा। वहीं साथ ही कथावाचक पं. जगदीशनारायण स्वामी के प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक संगीतमय श्रीमदभागवत कथा वाचन करेंगे। इसी तारतम्य में 30 मई को शाम 5 बजे कुठार से प्रभु श्रीराम की भव्य बारात निकलेगी जाएगी। जो खेजड़ा देव में प्रेमपुरा स्थित श्रीहनुमान मंदिर तक पहुंचेगी। यहां बारात का भव्य स्वागत आरती के साथ किया जाएगा। यहां ग्रामवासी श्रीराम-जानकी का विवाह संपन्न कराएंगे। इसके बाद कुठार के नवनिर्मित मंदिर में 31 मई को श्रीराम-जानकी की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें