रविवार, 19 मई 2013

अब कल होगा चैनल के चलन का फैसला

-बैठक टली, सोमवार को होगी प्रशासन और एमएसओ की बैठक  
भोपाल। 
शहर में बिना सेटअप बॉक्स चैनलों के एनालोग सिग्नल्स बंद करने का फैसला अब सोमवार को होगा। शनिवार को एडीएम के साथ होने वाली ऑपरेटारों की बैठक टल गई। अब तक शहर में अलग-अलग प्रसारण केबल ऑपरेटरों ने २२ चैनल बंद कर दिए थे। एनालोग सिग्नल्स का प्रसारण बंद किए जाने का सिलसिला शुक्रवार से ही शुरू हो गया था। शुक्रवार को ही १२ चैनल बंद कर दिए थे। इसके बाद शनिवार को १० चैनल्स का प्रसारण रोक दिया। 
इसके चलते अब बिना सेटअप बॉक्स के चैनलों का आनंद लेने वाले उपभोक्ताओं को अब 84 से ही संतोष करना पड़ेगा। हालांकि सोमवार को अगर निर्णय हो जाता है तो यह चैनल्स भी बंद हो जाएंगे। जिला प्रशासन व एमएसओ के बीच शनिवार को होने वाली बैठक किन्ही कारणों से टल गई है। वहीं राजधानी में सेटअप बॉक्स लगवाने वाले उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। एमएसओ हाथवे के फूलसिंह ने बताया कि शहर में कुछ चैनल्स पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। दूसरी ओर सिटी केबल के राजेश सोनी ने बताया, अब तक १२ चैनल्स को बंद कर दिया गया है। वहीं निर्णय प्रशासन के हाथ में उनके आदेश मिलने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। सोमवार केा बैठक कितने बजे होगी इस बात की जानकारी न प्रशासन ने दी है न ही एमएसओ ने, लेकिन एमएसओ ने कहा जिला प्रशासन से हमें बैठक के लिए अचानक बुलाया जाएगा। ऐसे संकेत प्रशासनिक अधिकारियों ने दिया हैं। उल्लेखनीय है कि राजधानी में करीब ढाई लाख केबल उपभोक्ता हैं। अभी भी एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं के यहां सेटअप बॉक्स लगाए जाने हैं। वहीं शहर में कुछ चैनल्स के एनालोग सिग्नल्स बंद होने से सेटअप बॉक्स लगाने की डिमांड बढ़ी गई है। इसका फायदा एमएसओ को मिल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें