मध्य प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरवंश सिंह का सोमवार देर रात सिवनी में हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। हरवंश को सोमवार रात तबियत बिगडऩे पर सिवनी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई। वह 65 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे व एक बेटी हैं। उनके निधन पर मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, वरिष्ठ नेता हजारी लाल रघुवंशी, मीडिया विभाग के अध्यक्ष मानक अग्रवाल ने संवेदना प्रकट की है। राज्य सरकार में मंत्री रहे चुके हरिवंश को कांग्रेस के कुशल संगठनकर्ता के रूप में जाना जाता था।
कांग्रेस नेता हरवंश सिंह का अंतिम संस्कार
सिवनी। मध्य प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरवंश सिंह का सोमवार की देर रात को सिवनी में ह्वदय गति रूक जाने से निधन हो गया। मंगलवार को उनका बेनगंगा नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम यात्रा में तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बड़ी सं या में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को तबीयत बिगडऩे पर सिंह को सिवनी के जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। सिंह के निधन की खबर मिलते ही पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई। सिंह चार बार विधायक रहे और दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री रहते हुए महत्वूपर्ण पदों की जि मेदारी का निर्वाहन किया। कांग्रेस नेता का मंगलवार को उनके गृहग्राम छपारा के करीब बेनगंगा नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम यात्रा में राज्य के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभाध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह सहित बड़ी सं या में विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। राज्य के मु यमंत्री चौहान ने सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वे संसदीय ज्ञान के अच्छे जानकार थे और उन्होंने संयमित तथा धैर्य से विधानसभा का संचालन किया। विधानभाध्यक्ष रोहाणी ने उन्हें एक अच्छा संगठक बताते हुए कहा है कि सिंह के निधन से कांग्रेस ने एक अच्छा संगठक और प्रदेश ने एक संयमित नेता को खो दिया है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भूरिया और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने हरवंश सिंह के निधन को पार्टी के साथ व्यक्तिगत क्षति करार दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें