रविवार, 5 मई 2013

प्रज्ञा को जमानत पर रिहा करें: स्वामी अग्निवेश

केंद्रीय जेल भोपाल में की साध्वी से मुलाकात
भोपाल। 
समाजसेवी स्वामी अग्निवेश ने मालेगांव बम धमाकों तथा देवास में संघ प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड में गिर तार साध्वी प्रज्ञा जोशी को जमानत पर रिहा किए जाने  की मांग की है। नयी दिल्ली से आज ही भोपाल पहुंचे स्वामी अग्निवेश ने केंद्रीय जेल जाकर प्रज्ञा ठाकुर से मुलाकात की और उनकी सेहत के बारे में जानकरी प्राप्त की। प्रज्ञा ठाकुर से मिलने के बाद स्वामी अग्निवेश ने कहा कि समाचार पत्रों में प्रज्ञा ठाकुर के बिगड़तेे स्वास्थ्य की खबरों के मद्देनजर आज उन्होंने जेल में जाकर उनसे मुलाकात की थी। स्वामी अग्निवेश ने कहा कि मुलाकात के दौरान साध्वी ने भी कहा कि वे न्यायालय का पूरा स मान करती हैं और जांच में पूरा सहयोग देना चाहती हैं। जांच में यदि वे दोषी पायी जाती हैं तो न्यायालय जो भी सजा देता है तो वे उसे भुगतने को तैयार हैं।
राजनीतिक कारणों से सुनवाई में देरी केन्द्र एवं महाराष्ट्र सरकार पर जानबूझकर प्रज्ञा ठाकुर की जमानत में अडंग़ा लगाए जाने का आरोप लगाते हुए स्वामी अग्निवेश ने कहा, मुंबई उच्च न्यायालय में प्रज्ञा ठाकुर की जमानत के अनेक प्रयास किए गए। लेकिन राजनीतिक कारणों से उनकी सुनवाई को जानबूझकर खींचा जा रहा है।

-दे रहे थर्ड डिग्री 
अग्निवेश ने आरोप लगाया कि एटीएस द्वारा गिर तार किए जाने के बाद के शुरुआती दिनों में प्रज्ञा ठाकुर से पूछताछ में थर्ड डिग्री के इस्तेमाल से उनकी रीढ़ की तीन हड्डियों को क्षति पहुंची है। वहीं फेंफड़ा फट गया है और उनके शरीर का बांया अंग लकवे का शिकार हो गया है, जबकि वे स्तन कैंसर से भी पीडि़त हैं। अग्निवेश ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर सन्यासी महिला है और उनकी किसी के प्रति कटुता एवं दुर्भावना नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला होने के नाते उनको जमानत का लाभ दिया जाना चाहिये।

-करूंगा गृहमंत्री से मुलाकात
स्वामी अग्निवेश ने कहा, पूरे देश में पाक जेल में बंद सरबजीत सिंह की मौत के लिये पूरे देश में व्यथा व्यक्त की जा रही है। ऐसे में हमारे जेल में बंद एक साध्वी महिला को भी न्याय दिलाने के लिये आवाज उठायी जानी चाहिए। अग्निवेश ने कहा कि वे स्वंय इस संबंध में शीघ्र ही केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराव चव्हाण से भेंट करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें