बुधवार, 6 नवंबर 2013

आचार संहिता उल्लंघन पर नहीं हो रही कारर्वाई ,भोपाल

आचार संहिता के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कारर्वाई नहीं हो रही है। चुनाव को प्रभावित करने वालों की मय सुबूतों के शिकायत किए जाने के बाद भी जांच के नाम पर कारर्वाई को अटकाया जा रहा है। खासकर ऐन चुनाव से पहले थानों में की गई पुलिस वालों की पोस्टिंग, आपराधिक रिकार्ड वालों को बख्शने और पैसे बांटने के मामलों को दबा दिया गया है।
यह कहना है प्रिंट मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश एडवोकेट का, जोकि बुधवार को पत्रकारों से चर्चारत थे। चौकसे ने बताया कि, शिवसेना प्रत्याशी संजय सक्सेना ने पांच-पांच सौ के नोट बांटे, मराठी जत्रा के आयोजकों ने सरकारी विज्ञापनों वाली स्मारिका बांटी, सुधा मलैया ने आचार संहिता का उल्लंघन करके आयोजन किया, सरकारी जमीन की प्लाटिंग करके बेचने और अवैध हथियार सहित पकडाए जाने के आरोपी अर्जुन यादव पर कारर्वाई टाली गई। इसी तरह राजधानी के थानों में चुनाव से पहले हालांकि, लिखित शिकायत के बाद मुख्य पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को कारर्वाई के लिए निर्देशित भी किया, लेकिन जिला स्तर पर कारर्वाई नहीं हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें