-राजनैतिक गलियारों में हलचलें हुई तेज
-वोटिंग से पहले हो सकती है बड़ी कार्रवाई
-कैलाश, लक्ष्मीकांत, राजेन्द्र, सुधीर की मांगी फाइल
भोपाल।
25 नवंबर को होने वाली वोटिंग से पहले आयकर विभाग और सीबीआई संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे सकते हैं। बुधवार को सीबीआई के डायरेक्टर रंजीत सिंहा के भोपाल में होने के बाद यह संकेत मिल रहे हैं। पुष्ट खबरियों की मानें तो प्रदेश के भाजपा नेता-मंत्री सहित प्रदेश के खनन माफियाओं की कुंडली तलब करते हुए सीबीआई ने आगे क्या किया यह जानकारी मांगी है।
श्री सिंहा के आगमन से राजधानी में राजनैतिक सरगर्मिया तेज हो गई हैं। दोपहर को वह डीजीपी नन्दन दुबे से मिले। उन्होंने सीबीआई अफसरों से भाजपा नेता एवं खनन कारोबारी सुधीर शर्मा के यहां मारे गए आयकर छापे में जब्त दस्तावेजों व अन्य बयानों का परीक्षण की कार्यवाही के निर्देश दिए।
सूत्रों की मानें तो उन्होंने लक्ष्मीकांत शर्मा, राजेन्द्र शुक्ला, कैलाश विजयवर्गीय, दिलीप सूर्यवंशी के संबंध में जांच एजेंसियों पड़ी शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश देते हुए दिल्ली दफ्तर में फाइलें बुलाई हैं।
श्री सिन्हा ने सुधीर शर्मा के पास मिली डायरी में संघ के पदाधिकारियों, भाजपा नेताओं, मंत्रियों तथा आईएएस अधिकारियों को दी गई राशि के जो सबूत मिलें हैं। उन्हें ही आधार मानते हुए आगे की कार्रवाई के लिए कहा है। सीबीआई इसे देखते हुए जल्द ही प्रदेश में कोई बड़ी कार्रवाई को अंजाम देगी। इस तथ्य को लेकर कांग्रेस और भाजपा में चर्चाओं का दौर चल पड़ा है।
बुधवार को श्री सिन्हा प्रशासन अकादमी में सिविल सविर्सेस (केन्द्रीय अधिकारी) के प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण में शामिल हुए। इसके पहले सिन्हा सीबीआई दफ्तर पहुंचे। यहीं भाजपा नेता, मंत्री और खनन कारोबारियों के खिलाफ चल रही जांच और अन्य अपराधों के संबंध में जानकारी ली।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें