शनिवार, 26 अक्टूबर 2013

दबंग की सूचना पर मारा छापा

दबंग सबसे पहले-अधिकारियों ने कहा, थैंक्स! दबंग 
जब्ती में लिया 10 क्विंटल मावा 
-ग्वालियर से लगाया गया शहर में, आॅटो से एकांत में उतारा जा रहा था मावा, लांबाखेड़ा में की कार्रवाई, 2 लाख 10 हजार है कीमत 
-सीजन की सबसे बड़ी कार्रवाई 
-23 अक्टूबर को दबंग ने प्रकाशित की थी खबर 
हेमन्त पटेल, भोपाल। 
दैनिक दबंग दुनिया की सूचना पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को सीजन की सबसे बड़ी छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। शहर के एकांत में उतारे जा रहे 30 क्विंटल मावे में 10 क्विंटल को संदिग्ध व मिलावटी होने की आशंका के चलते जब्ती में लिया। यह 35 डलिया मावा 2 लाख 10 हजार का बताया जा रहा है। 
इससे पहले दबंग दुनिया ने 23 अक्टूबर को पेज-3 पर ‘मौज में   मिलावटखोर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर शहर में मिलावटी मावा खपाए जाने की बात का खुलासा किया था। विश्वसत सूत्रों ने शुक्रवार 10.30 पर दबंग को लाबांखेड़ा शारदा नगर, स्थित कृष्णा हाईट्स पर मावा उतारने की सूचना मिली थी, जिसकी सूचना तत्काल खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दी। टीम करीब 11.05 पर वहां पहुंची। इतनी संख्याओं में उतारी जा रहीं डलियाओं को देख, टीम ने पहला प्रश्न यही किया कि मावा एकांत में और आॅटो से क्यों लाया जा रहा है। इसका पहले कुछ मिनट तक तो मनीष साहू कोई जवाब नहीं दे सका। फिर कहा, सुबह 10 के बाद शहर में नोएंट्री हो जाती है। वहीं शहर में टैÑफिक बहुत होता है, इसलिए आॅटो के जरिए मावा रखा जाता है। मनीष साहू ने यहां कोल्ड स्टोरेज बना रखा है, जहां से शहर की छोटी बड़ी मिष्ठान दुकानों पर मावा सप्लाई किया जा रहा था। छापामार कार्रवाई में शामिल वरिष्ठ खाद्य अधिकारी डीके वर्मा व धर्मेद्र नोनईया ने बताया, टीम ने एक-एक डलिया की जांच की। इसके बाद करीब 35 डलियां यानी 10 क्विंटल मावा ऐसा मिला, जिसे प्रथम दृष्ट्या देखने पर फैट कम लग रहा है। इसे मिलावटी होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। मावे को जब्त कर मनीष साहू के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है। 

- त्योहार पर खपाते 
पुष्ट सूत्रों की माने तो मनीष साहू ने जितने मावे का आॅर्डर शहर व आसपास के व्यापारियों से लिया था, उसी आधार पर मावे की खेपें बुलवाई जा रही थीं। गुरुवार रात भी शहर में मावा उतारा गया था। शुक्रवार सुबह 10.30 पर दबंग को खबर मिली थी, इसके बाद सूचना पर 11.05 पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम यहां पहुंची। हालांकि एक खबर भेल के इंद्रपुरी क्षेत्र में भी मावा उतरने की थी। गुप्त चरों ने यहां मावा उतरने की पुष्टी नहीं की। लेकिन करोंद क्षेत्र के शारदा नगर स्थित कृष्णा हाईट्स के बाहर खुले में मावा उतारे जाने की खबर को पुख्ता बताया। इसी सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच में 10 क्विंटल मावा को जब्त कर बचे हुए 20 क्विंटल मावे को छोड़ दिया है। मावा ग्वालियर से भोपाल त्यौहार पर खपाने के लिए आ रहा था। 

-हर डलिया जांची 
छापमार कार्रवाई में शामिल खसुओ की माने तो उन्होंने एक-एक डलिया की जांच करी। 10 क्विंटल मावे को जब्ती में लेते हुए बाकी को छोड़ दिया। जब्त किए गए मावे की ईदगाह हिल्स स्थित विभाग की लायबे्ररी में जांच की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर सामने होगी। मावा जब्त किए जाने के बाद अधिकारियों ने दबंग दुनिया को थैंक्स कहा। उन्होंने कहा, सबसे पहले सूचना दबंग ने दी, जिसके चलते सीजन की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा सका। 

-हमने बताया सबसे पहले 
23 अक्टूबर के अंक में दैनिक दबंग दुनिया पृष्ठ क्रमांक-3 पर ‘मौज में मिलावटखोर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर में जिम्मेदारों से सवाल करते हुए शहर में खपाए जा रहे मिलावटी मावे की बात को प्रमुखता से उठाई गई थी। साथ ही बताया था कि किस तरह मिलावट खोर पिछले दरवाजे से दीपावली के सीजन पर मिलावटी मिठाई और नमकीन तैयार कर रहे हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें