सोमवार, 28 अक्टूबर 2013

मतदाता जागरुकता के लगेंगे होर्डिंग्स , भोपाल

मतदाता जन जागरुकता के उद्देश्य से भोपाल जिले 41 बैंक पूरे शहर में 160 के आसपास होर्डिंग्स लगाएंगे। यह होर्डिंग्स बैंक सहभागी रहते हुए लगाएंगे, जिसमें मतदान अधिक से अधिक हो इसके प्रति स्लोगन लिखे होंगे। 
होर्डिंग्स संचालकों को होर्डिंग्स का वास्तविक किराया बैंकर्स द्वारा दिया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर निशांत वरवड़े की उपस्थिति में निर्णय लिया गया। बैठक में आयुक्त नगर निगम विशेष गढ़पाले, असिस्टेंट कलेक्टर सुरभि सिन्हा, अपर आयुक्त नगर निगम प्रमोद शुक्ला, लीड बैंक मैनेजर, बैंकर्स और होर्डिंग्स संचालक मौजूद थे। होर्डिंग्स नगर में किन स्थानों पर लगाए जाएंगे इस संबंध में आयुक्त नगर निगम बैकर्स और संचालकों के साथ निर्णय लेंगे। आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदाताओं को जागरुक करने वाले स्वीप अभियान के तहत यह गतिविधि की जा रही है। बैंकर्स ने इसमें अपनी सहमति जताई है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें