सोमवार, 28 अक्टूबर 2013

दिवाली पूर्व भेल कर्मियों की दीपावली , भेल

भारत हैवी इलेक्ट्रकल्स लिमिटेड (भेल) ने कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा कर दी है। दिवाली के ठीक 5 दिन पहले किए गए इस ऐलान से कर्मचारियों के बीच दीपावली बधाईयां शुरू हो गई हैं। 
भेल की संयुक्त समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बार न्यूनतम 49750 और अधिकतम 70615 रुपए बोनस दिया जाएगा। हालांकि कर्मचारियों को इस वर्ष बीते साल से 1250 रुपए कम पर ही संतोष करना पड़ेगा। इससे कुछ चेहरे उदास भी हैं। दिल्ली में हुई भेल की ज्वाइंट कमेटी की बैठक को लेकर कारखाने के कर्मचारियों के बीच उत्साह का माहौल था। कर्मचारी ट्रेड यूनियन के मीडिया प्रभारी ने बताया, बोनस राशि का   वितरण 31 अक्टूबर को होगा। दिल्ली में हुई संयुक्त बैठक में प्रबंधन ने यह निर्णय लिया। बैठक पूर्व हर कोई बोनस राशि को लेकर अपना-अपना अनुमान लगा रहा था। सभी को उम्मीद थी इस बार कर्मचारियों को बीते साली की तुलना में इस बार बढ़कर बोनस मिलेगा। यूनियनों ने भी बोनस की राशि 10 प्रतिशत बढ़कर मांगने की रणनीति तैयार की थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रबंधन ने यूनियनों की मांग को किनारे कर दिया। 


किस को कितना मिलेगा बोनस 
एबी-1 एबी-2 49750
एबी-3- 56706
एबी-4- 57864
एबी-5- 59024
एबी-6- 60182
एबी-7- 61343
एबी-8- 63660
एबी-9- 65979
एबी-10- 68296
एबी-11-12- 70613

बीते साल का बोनस-
एबी-1 एबी-2 51000
एबी-3- 57956
एबी-4- 59114
एबी-5- 60274
एबी-6- 61432
एबी-7- 62593
एबी-8- 64910
एबी-9- 67229
एबी-10- 69546
एबी-11-12- 71865

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें