-नापतौल व खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई
भोपाल।
नये व पुराने शहर में नापतौल व खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अमले ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने एक दर्जन दुकानों की जांच की। इसमें 4 को नोटिस दिया व दो के प्रकरण बनाए।
संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई में जहां अधिकारियों को गंदगी दिखाई दी उन दुकानों को नोटिस दिए। उपनगर बैरागढ़ में नापतौल निरीक्षक व खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मिष्ठान दुकानों की जांच की। यहां चार दुकानों के संचालकों को धारा 32 के तहत नोटिस दिए। इससे पहले बाबा किराना में कार्रवाई की। वह बिल से सामान नहीं बेच रहा था। इसके चलते दुकान संचालक को नोटिस दिया गया। राधे कृष्णा किराना दुकान पर कार्रवाई की। यहां कांटे से सामान तौला जा रहा था, जो किस सत्यापित नहीं था। कांटा जब्त कर प्रकरण बनाया गया। साधु स्वीट्स में बिना डिक्लेरेशन के चिक्की के पैकेट मिले। पैकेटों की जब्ती बनाते हुए प्रकरण बनाया। आंचल स्वीट्स पर गंदगी मिली, जिसे नोटिस दिया गया।
-यहां से लिए सेंपल
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने हीराचंद किराना स्टोर से लाल गुलाब सरसों के तेल का सेंपल लिया। यह मिलावट की आंशका होने के चलते लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें