प्रेमपुरा झुग्गीबस्ती में तीन लोगों ने अवैध रूप से पक्के निर्माण कर लिए थे। इसे तहसीलदार टीटी नगर बीएस त्रिपाठी ने रविवार को तुड़वाया।
पक्के निर्माण हो रहे हैं, इसकी शिकायत एसडीएम टीटी नगर को मिली थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधि प्लॉट कॉटकर झुग्गियां बसवा रहे हैं। श्री त्रिपाठी ने बताया कि जब जांच की गई तो शिकायत सही मिली। तीन झुग्गीवासी यहां पर पक्के निर्माण कर रहे थे। इन निर्माणों को जेसीबी के जरिए जमींदोज किया गया। श्री त्रिपाठी ने बताया, यहां अवैधानिक रूप से किए जा रहे निर्माण को रोकने के लिए पहले भी कहा गया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां से जल्द ही अवैध रूप से तानी जा रही झुग्गियों को हटाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें