सोमवार, 4 नवंबर 2013

शिल्पकार और सिंह से पूछताछ जारी , भोपाल

प्री मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) मामले में धराए डॉ. संजीव शिल्पकार और विकास सिंह की रिमांड अवधि बढ़ने के बाद एसटीएफ उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। 
इन्हें 2 नवंबर को न्यायालय इन्दौर में प्रस्तुत किया गया। 
जहां एसटीएफ ने इनकी रिमांड अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया था। इसके बाद इनकी रिमांड अवधि न्यायालय ने अनुरोध पर 8 नवम्बर तक बढ़ा दी। एसटीएफ शिल्पकार और सिंह से नितिन महिन्द्रा के माध्यम से जिन 92 छात्रों की फर्जी तरीके से व्यापमं द्वारा आयोजित पीएमटी परीक्षा-13 में सेटिंग की पूछताछ कर रही है। हालांकि कौन सी बातें उन्होंने एसटीएफ को बताई हैं, इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है। इसी के साथ पंकज त्रिवेदी, नितिन महिन्द्रा, अजय सेन और चद्रकांत मिश्रा से भी पूछताछ की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें