गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी गुलाब यादव का मतदाता सूची में नहीं है, जबकि उनके पास वोटर आईडी कार्ड है। वह भी वैधानिक। बावजूद इसके ऐसा कैसे हुआ। इसको लेकर सभी असमंजस में हैं।
दरअसल, इस बात का खुला उस समय हुआ, जब श्रीमती श्रीमती यादव जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंच कंप्यूटरों को खंगाला, लेकिन नाम नहीं मिला। उन्हें अपना अधिकृत मतदाता परिचय पत्र भी दिखा, लेकिन आॅनलाइन सूची में उनका नाम नहीं था। सूची में नाम न होने से श्रीमती यादव घबरा गर्इं। इसके बाद वह मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इसकी शिकायत करने जाने लगीं। इसे देख उनका नाम सूची में मिल गया। श्रीमती यादव ने कहा, इतनी बड़ी लापरवाही पहली बार देखी। वहीं गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र की आरओ रितु चौहान ने कहा, मतदाता सूची में उनका सरल क्रमांक व ईपिक नंबर चेंज हो गया था। इसके चलते उनका नाम तलाशने में दिक्कत आ रही थी। उन्हें नया सरल क्रमांक दे दिया गया है। जिससे वह नामांकन फार्म में इसे दर्ज करा सकें। वहीं उन्हें मतदाता परिचय-पत्र भी बनाकर देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें