विधानसभा निर्वाचन के लिए अपने-अपने क्षेत्र से प्रत्याशी बाबूलाल गौर, उमाशंकर गुप्ता, विश्वास सारंग, सैयद कमर सहित छह लोगों ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।
विधानसभा क्षेत्र क्र.-151-नरेला और विधानसभा क्षेत्र क्र.152-भोपाल दक्षिण पश्चिम के लिए एक-एक, विधानसभा क्षेत्र क्र.153-भोपाल मध्य और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 154-गोविन्दपुरा के लिए दो-दो अभ्यार्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए। रिटर्निंग आॅफिसर ने बताया, नरेला से भाजपा के उम्मीदवार विश्वास सारंग और विधानसभा क्षेत्र क्र.152-भोपाल दक्षिण पश्चिम से उमा शंकर गुप्ता फार्म जमा किया। क्षेत्र क्र.154- गोविन्दपुरा के लिए बाबूलाल गौर ने नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किया। वहीं इंडियन नेशनल कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र क्र.153-भोपाल मध्य से प्रत्याशी सैयद कमर अली और शैलेंद्र कुमार शैली ने कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया की ओर से नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किया। शिवसेना की तरफ से संजय सक्सेना ने गोविन्दपुरा क्षेत्र से पर्चा जमा किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें