राजनैतिक और गैर-राजनैतिक उम्मीदवारों को अब एक ही जगह से सारी अनुमतियां मिल सकेंगी। उम्मीदवार यहां से एमसीएमसी संबंधित अनुमतियां ले सकेंगे।
इस संबंध में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर निशांत वरवड़े की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में असिस्टेंट कलेक्टर श्रीमती सुरभि सिन्हा, एडीएम बीएस जामोद, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय सिंह व राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद थे। श्री वरवड़े ने दलों के पदाधिकारियों से कहा, भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र के निर्देशानुसार राजनैतिक दलों और निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यार्थियों को एक ही स्थान से समस्त अनुमतियां प्राप्त हों इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है। एमसीसी से संबंधित सभी अनुमतियां जिला निर्वाचन अधिकारी, हैलीकॉफ्टर और एयर क्राफ्ट की अनुमति के लिए एडीएम बीएस जामोद, सभा, वाहन आदि सहित अन्य अनुमतियों के लिए रिटर्निंग आॅफिसर से अनुमति ले सकेंगे। बैठक में शपथ-पत्र के फार्म-26 में संशोधन संबंधी जानकारी और मतपत्र लेखा प्रमत्र में संशोधन, नोटा से संबंधित जानकारी से पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री वरवड़े ने ईवीएम मशीनों के द्वितीय रेण्डमाइजेशन के संबंध में भी जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें