बुधवार, 6 नवंबर 2013

गैस एजेंसियों को महंगा पड़ा फोन न उठाना , भोपाल

उपभोक्ताओं का फोन न उठाना और समय से सिलेंडर डिलेवरी ने देना जौहर और एसबी गैस एजेंसी को महंगा पड़ा है। दोनों एजेंसियों के संचालकों पर 20-20 हजार का जुर्माना ठोका गया है। कलेक्टर कोर्ट ने यह जुर्माना आदेश जारी किया।
इसे राशि को अब खाद्य विभाग के अधिकारी वसूलेंगे। मामला मई-12 में खाद्य विभाग द्वारा चलाए गए जांच अभियान से संबंधित है। इस समय जौहर व एसबी गैस एजेंसी की जांच पड़ताल की गई थी। यहां उपस्थित लोगों से अधिकारियों ने पूछाताछ की थी, जिसमें लोगों ने बताया कि जौहर गैस एजेंसी से सिलेंडर की डिलेवारी में 20 से 25 दिन में होती है। रजिस्टर की जांच में इस बात की पुष्टि भी हुई। वहीं सिलेंडरों के स्टॉक में भी अंतर मिला। इसके चलते एजेंसी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। दूसरी ओर एसबी गैस एजेंसी पर भी रिफिल समय से उपभोक्ताओं को न पहुंचाना, सिलेंडर बुकिंग के लिए फोन न उठाना जैसी समस्याएं देखने को मिली थी। इस पर प्रकरण बनाया गया। दोनों ही प्रकरण कलेक्टर कोर्ट में प्रस्तुत किए गए। सुनवाई करते हुए कलेक्टर निशांत वरवड़े ने दोनों पक्षों पर 20-20 हजार रुपए का जुर्माना ठोका। इस राशि को खाद्य विभाग के अधिकारियों को वसूलने के निर्देश दिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें