जिले में नाम निर्देशन-पत्र जमा करने के लिए बुधवार तीसरे मोर्चे को समर्पित रहा। भोपाल मध्य से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार निशांत सत्संगी, उत्तर से बसपा के ही संजय नरवारे और भोपाल मध्य से अखिल भारतीय गोड़वाना पार्टी के प्रत्याशी रामलाल पर्चा दाखिल किया।
नरेला से इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी सैय्यद अहसान अहमद और भोपाल उत्तर से मधुदास बैरागी ने नामांकन किया। हुजूर सीट से सपा प्रत्याशी राम स्वरूप यादव ने पार्चा भर हुजूर का खाता खोला। इन्होंने करीब साढ़े 12 बजे पर्चा भरा। इस दौरान विवाद की स्थिति भी बनी, लेकिन भारी पुलिस बल होने चलते स्थिति को काबू में कर लिया गया। मंगलवार की तरह बुधवार को भी कोई सिर्फ चार लोगों के साथ पहुंचा था तो किसी के साथ दल-बल चल रहा था।
आलोक और नरेश ने लिया फार्म
भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने हुजूर सीट से नाम घोषित नहीं किए हैं, लेकिन भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने हुजूर सीट के लिए फार्म खरीदे। दोनों के फार्म उनके कार्यकर्ता लेने पहुंचे थे। वहीं हुजूर सीट से अनिल पांडेय आत्मज सोनीराम पांडेय। यशवंत सिंह मीणा आत्मज राम सिंह मीणा ने भी नामांकन पत्र लिया। गोविंदपुरा से द्वारिका प्रसाद सेन आत्मज केसरी सिंह सेन, भोपाल दक्षिण-पश्चिम से प्रकाश गजभिये आत्मज काशीराम गजभिये व राकेश पारवे आत्मज रघुनाथ पारवे ने पर्चा लिया। भोपाल उत्तर से अकील खान आत्मज मुस्तफा खान तथा भोपाल नरेला से शेख जुम्मन खां आत्मज नत्थू खां, भाई कु. राजवीर दोहरे आत्मज हरसुख गर्ग, राकेश सोनकर आत्मज कैलाश सोनकर तथा शेख इशहाक आत्मज शेख शम्मी ने नामांकन पत्र लिए।
-दोनों आरिफ कल भर सकते हैं पर्चा
भोपाल उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ अकील और यहीं से भाजपा के उम्मीदवार आरिफ बेग शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। अकील जहां रैली के साथ कलेक्ट्रेट कार्याल पहुंचेंगे। वहीं आरिफ बेग चंद लोगों के साथ पहुंच पर्चा दाखिल भरेंगे। अकील की रैली इमामी गेट से निकलकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगी।
रैली दोपहर 12 से 1 बजे के बीच ईमामी गेट से रवाना होगी। खबर है कि भोपाल दक्षिण-पश्चिम से भी संजीव सक्सेना गुरुवार को पर्चा दाखिल करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें