-छग के रास्ते प्रदेश में आया फैलिन
-शहर में दिन भर छाए रहेंगे बादल, होगी बूंदा-बांदी
-प्रदेश में 25 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
भोपाल।
210 किमी की रफ्तार से भारत के तटवर्तीय राज्यों की तरफ बढ़े फैलिन तूफान का असर पूर्वी मप्र में देखने को मिलेगा। भोपाल में रविवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बूंदा-बांदी भी हो सकती है।
पूर्वी मप्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश का भी अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवर्तीय तूफान शनिवार-रविवार की दरमियानी रात ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल की सीमाओं से टकराया। तूफान ने प्रदेश में छत्तीसगढ़ के रास्ते पूर्वी मप्र में प्रवेश कर लिया है। इसका असर छग से सटे जिलों में देखने को मिल रहा है। इसमें शहडोल, रीवा और जबलपुर के संभाग शामिल हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इन संभागों के जिलों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है।
हालांकि राजधानी में फैलिन का प्रभाव यहां बेहद कम रहेगा, लेकिन बादरा छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की पूरी संभावनाएं जताई जा रही हैं। प्रदेश में फैलिन का प्रभाव के दौरान इसकी तीव्रता लगभग 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के आसपास रहने की उम्मीद है।
-टली विदाई, छाएगी ठंडाई
मौसम केंद्र के अनुसार मप्र के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र फिलहाल बना हुआ है, जिसकी तीव्रता 1.5 व 3.6 के आसपास है। उधर चक्रवात के कारण एक बार फिर मानसून की विदाई टल गई है। एक ह ते तक चक्रवात का असर रहेगा। लिहाजा अब 17 अक्टूबर के बाद मानसून विदाई का ऐलान किया जाएगा।
-कम हो जाएगी स्पीड
राजधानी वासियों के यह राहत भरी खबर है। यहां आते-आते फैलिन की स्पीड कम हो जाएगी। लिहाजा ज्यादा असर नहीं होगा। मौसम केंद्र के मुताबिक बिहार और पश्चिम बंगाल की ओर यह बढ़ चुका है। छग में भी असर देखा जा रहा है7 सोमवार से चक्रवात का असर कम हो जाएगा। पूर्वी मप्र में भी बारिश थम जाएगी।
-इसलिए छाए रहेंगे बदरा
फैलिन के साथ आ रहा आंधी तूफान के चलते देश के कई राज्यों में काफी नमी पहुंचेगी। इसके चलते प्रदेश की राजधानी समेत कई संभागों में पूरे हफ्ते बादल छाए रहेंगे। यह अंदाजा मौसम विभाग ने लगाया है। इसके अलावा तेज हवाएं चलने की घटनाएं जारी रहेंगी।
-वर्जन
फैलिन तूफान का मप्र के पूर्वी संभागों में ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। इसका असर आने वाले 5-6 दिनों तक देखने को मिलेगा। छग की तरफ से यह तूफान प्रदेश में प्रवेश कर रहा है। राजधानी में इसका असर बहुत मामूली रहेगा।
डीपी दुबे, निदेशक, क्षेत्रीय मौसम केंद्र

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें