मौसम खराब, एक हेलीकॉप्टर ही उतरा उत्तराखंड में
-साफ हुआ मौसम तो आज दिल्ली से रवाना होगा दूसरा हेलीकॉप्टर
हेमंत पटेल, भोपाल।
उत्तराखंड में फंसे लोगों को बचाने मध्य प्रदेश शासन ने 'आपरेशन ब्लू स्टार' शुक्रवार से शुरू कर दिया, लेकिन मौसम खराब होने से यहां एक ही हेलीकॉप्टर उतरा। दूसरे जहाज को मौसम साफ होने तक दिल्ली में रुकने के निर्देश दिए हैं।
अपने नियत समय शुक्रवार सुबह ७ बजे मप्र के स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी। इसके बाद दोपहर करीब २.३० पर वहां उतरा।
चीफ पायलेट हेलीकॉप्टर मप्र शासन कैप्टन दर्शन सिंह ने बताया, मौसम खराब होने के कारण काम नहीं किया जा सका। हालांकि साथ में प्रशासिनक अधिकारी पहुंचे हैं, उन्होंने स्थानीय प्रशासन के साथ मिल बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
वर्तमान में हेलीकॉप्टर सहित कैप्टन वीवी सिंह सहित एक अन्य पायलट सहस्त्रधारा में रुके हुए है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के रामबाड़ा, चमोली में हालत बेहद खराब है। यहां टापू जैसी स्थिति बन गई है। सैन की मदद से पहले यहां हेलीपेड बनाए जाएंगे, इसके बाद हेलीकॉप्टर को यहां उतरने के लिए निर्देशित किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर मप्र की राजधानी भोपाल से हेलीकॉप्टर की जानकारी रडार के जरिए लगातार ली जा रही है।
प्रशासनिक दल के एक सदस्य ने कहा, मौसम कल तक साफ होता है तो ठीक, नहीं तो मौसम विभाग ने शुक्रवार से ४८ घंटे बाद मौसम खराब होने के संकेत दिए हैं। ऐसे में फ्लाइंग कर पाना मुश्किल हो जाएगा। छोटी-छोटी पहाड़ी होने से बड़ा हेलीकॉप्टर अधिक मूव नहीं कर सकता। लिहाजा उसके लिए हेलीपेड की जरूरत होगी। यहां सेना मदद में लगी हुई है, जिसका सहयोग पायलट कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें