गुरुवार, 20 जून 2013

जया के लिए , सपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची

-श्रीमती गुलाब यादव गोविंदपुरा व  रतन सिंह अहिरवार सांची से मैदान में
राजनीतिक संवाददाता, भोपाल
समाजवादी पार्टी ने मप्र विधानसभा के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है जिसमें हरिजन आदिवासी प्रत्याशी पिछड़े वर्ग के लोगों को विशेष महत्व दिया गया है साथ ही तीसरे मोर्चे के किसी दल को भी कोई आपत्ति नहीं। उक्तासय की जानकारी एक पत्रकार वार्ता में सपा प्रदेश अध्यक्ष गौरी सिंह यादव ने दी। यादव ने आगे कहा कि तीसरे मोर्चे की सहमति से यह सूची जारी की है, और तीसरे मोर्चे की बैठक एक सप्ताह बाद होगी जिसमें रुके हुए प्रत्याशियों की सूची पर चर्चा होने के बाद सपा एवं तीसरा मोर्चा चुनाव लड़ेगे, साथ ही मप्र में लोकसभा चुनाव में मप्र की सभी सीटों पर सपा चुनाव लड़ायेगी। यादव ने बताया कि आज दो लोकसभा सीटों पर विचार विमर्श विमर्श किया गया। जिसमें रामपाल यादव सतना और अंशुुल अग्रवाल  मुरैना के नाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंहयादव के पास भेजा गया है। दोनों लोकसभा सीटों के पैनल में सिंगल नाम आये है और संभावित प्रत्याशी भी रहेंगे, इसकी पूर्ण स्वीकृति राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के बाद जारी कर दी जायेगी। 
8 जुलाई से निकालेगी विकल्प रैली:
गौरी यादव ने कहा कि मप्र विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी सपा कांगे्रस की परिर्वतन यात्रा व भाजपा की विकाश यात्रा का भंडा फोड़ा विकल्प रैली के माध्यम के से करेगी। विकल्प रैली 8 जुलाई से रीवा जिला से शुरू होगी। यादव ने आगे कहा कि मप्र आजादी के बाद कांगे्रस भाजपा ने क्या किया है ये जनता के सामने है। जनता आज प्रदेश में बदलाव चाहती है और कांगे्रस भाजपा से मुक्ति चाहती है। समाजवादी पार्टी के लोग प्रदेश से भाजपा कांगे्रस को हटाने के लिए विकल्प रैलिया करेंगे। जिसमें प्रथम चरण में रीवा, सतना, शहडोल, छतरपुर, टीकमगढृ, दतिया, भिण्ड मुरैना गवालियर में यह विकल्प रैलिया की जायेंगी। दूसरे चरण में भोपाल, जबलपुर, इंदौर, झाबुआ, रतलाम, बैतूल, छि़दवाड़ा, मंडला में रैलियां की जायेेंगी। इन रैलियों में उप्र सरकार के मुख्यमंत्री आयेंगे। 
पत्रकार वार्ता में सपा के प्रदेश सचिव राकेश सिंह बघेल, प्रवक्ता बीएसएस चौहान, प्रवक्ता अतुल वर्मा, प्रदेश सचिव रामस्वरूप यादव, ददन यादव, जिला अध्यक्ष वाहिद अली सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
कई हुए सपा में शामिल:
पत्रकार वार्ता के समय  (अशोकसेना) के राजकुमार कुशवाहा, मुन्ना लाल बघेल, राकेश राठौर, रामप्रकाश कुशवाहा, जबलुपर के युवक कांगे्रस के पूर्व प्रदेश सचिव राजकुमार कुशवाहा सपा प्रदेश अध्यक्षों के हाथों पार्टी की सदस्यता ली।  
प्रत्याशियों की सूची:
श्रीमती गुलाब यादव गोविंदपुरा, मो. सिद्धीकी खत्री खरगोन, ईश्वर सिंह राजपूत देवास, शशांक तिवारी बहोरीबंद, जगदीश अहिरवार सांरगपुर, भगत सिंह चौहान सुवासरा, सुन्दरलाल झारिया बरगी, अनिल सोनी मुल्ताई, रामसिंह आर्मो पुष्पराजगढ़, रतन सिंह अहिरवार सांची, बालेन्दु विश्कर्मा अमरपाटन से प्रत्यासी बनाए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें