शुक्रवार, 21 जून 2013

मप्र के ५०० लोग उत्तराखंड में फंसे,भोपाल

उत्तराखंड बाढ़ और प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मध्यप्रदेश के कम से कम 450 यात्री अभी भी फंसे हुए हैं, जिनमें से लगभग 50 यात्री राजधानी भोपाल के शामिल हैं। सभी को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
 जिला प्रशासन ने बाढ़ में फंसे भोपाल के यात्रियों की जानकारीके लिए यहां एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। हालांकि राज्य सरकार बाढ़ में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास कर रही है। 
 प्रशासन ने उत्तरा ांड के यमनोत्री, गंगोत्री,उत्तरकाशी,, केदारनाथ,रूद्रप्रयाग, देहरादून, ऋषिकेश, पोरी व अलमोडा में फंसे यात्रियों को हाल जानने के लिए कई महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। 
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें