शुक्रवार, 9 अगस्त 2013

महिला मोर्चा 'सोनिया गांधी की दुकान 5 रु. में सस्ता भोजनझ्

कार्यक्रम आयोजित करेगा
रासं, भोपाल। 
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 'कांग्रेसनीत यूपीए सरकार में सोनिया गांधी की दुकानझ् बनायी जायेगी। दुकान पर एक थाली भोजन का मूल्य 5 रु. अंकित किया जायेगा। कांग्रेस के केन्द्रीय मंत्री गरीबों का मजाक उड़ाते हुए घोषणा कर रहे हैं कि 5 रु. में भरपेट भोजन उपलब्ध है। महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भारती अग्रवाल ने बताया कि मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता वानखेड़े ने मोर्चा की सभी जिला अध्यक्ष बहनों से आग्रह किया है कि कांग्रेस की जन विरोधी, हास्यास्पद घोषणा का मुंहतोड़ उत्तर देने के लिये अपने-अपने जिले में 'सोनिया गांधी 5 रू. में भोजन उपलब्धझ् दुकान लगाकर कांग्रेस की बतोलेवाजी और गरीब विरोधी मानसिकता को बेनकाब करें। सोनिया गांधी भोजनालय में 5 रू. में परोसी जाने वाली थाली में खाद्य सामग्री के रूप में आधी रोटी, आलू की सब्जी का एक कतरा, एक च मच दाल और दो च मच चाय रखकर उपलब्ध कर गरीबों का उपहास उड़ाने वालों को सबक सिखाया जायेगा। यह कार्यक्रम 15 अगस्त के पूर्व सभी जिलों के प्रमुख स्थानों पर महिला मोर्चा द्वारा किया जायेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें