राजनीतिक संवाददाता, भोपाल
केंद्रीय रेल मंत्री मलिकार्जुन खरगे ने यात्रियों की सुविधा की देखरेख के लिए राष्ट्रीय स्तर की 'यात्री सुविधा समितिझ् का पुनर्गठन किया है। इस सात सदस्यीय समिति में रेल मंत्रालय ने प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री गोविंद गोयल को सदस्य नियुक्त किया है। आपका कायर्काल दो वर्ष का रहेगा। रेलवे स्टेशनों और रेलगाडि?ों में रेल यात्रियों की सुविधाओं एवं यात्रियों के प्रति शिष्टाचार आदि की जांच कर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना इस यात्री सुविधा समिति का मु य कार्य है। रेल मंत्रालय की यात्री सुविधा समिति में मध्यप्रदेश से नियुक्त किये गये गोविंद गोयल एक मात्र सदस्य हैं। गोयल की सामाजिक, व्यावसायिक एवं राजनीतिक दीघर्कालीन सेवाओं को देखते हुए भारत सरकार द्वारा उन्हें इस पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। यह राष्ट्रीय स्तर की जि मेदारी सौंपी जाने पर गोयल ने रेल मंत्री मलिकार्जुन खरगे तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिग्विजयसिंह का आभार माना है। आपने यात्री सुविधा समिति के सदस्य के रूप में रेल सेवाओं को और बेहतर, सुसज्जित तथा सुविधाजनक बनाने और यात्रियों के हितों की देखरेख हेतु हर संभव प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें