शुक्रवार, 9 अगस्त 2013

महिलाएं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें

राजनीतिक संवाददाता, भोपाल
महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री सिमरन उपाध्याय ने भाजपा राज में कानून व्यवस्था की दुदश्र्राा पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि शिवराज सिंह चौहान के राज में प्रदेश में कानून व्यवस्था राज्य सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। महिलाओं व बालिकाओं पर अत्याचार की गंभीर घटनाएं घट जाने के बाद भी सरकार में न तो कोई खास हलचल दिखाई देती है। न ही ऐसा दिख रहा है कि बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार किसी प्रकार से चिंतित है।
जन-जन जागरण से चर्चा में सिमरन उपाध्याय ने कहा कि भोपाल व नीमच की हालिया घटनाओं ने सरकार के दावों की पोल खोलकर रख दी है। खुद को बहनों एवं बच्चियों का मामा बताने वाले मु यमंत्री के राज में सबसे ज्यादा शोषण महिलाओं व बच्चियों का हो रहा है। प्रदेश के गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता किसी भी अपराध पर गंभीर नहीं होते हैं। जबसे गुप्ता ने गृह विभाग की कमान संभाली है प्रदेश में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। प्रदेश के लिए इससे बड़ी शर्म की बात और क्या होगी कि खुद गृहमंत्री की पत्नी भी उन पर अविश्वास जता चुकी है। उमाशंकर तो गृह मंत्री ही नहीं मंत्री पद के लायक भी नहीं है।
उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में आई यह गिरावट कई गंभीर समस्याओं को जन्म दे रही है। छोटी-छोटी बच्चियों का घर से निकलना कठिन हो गया है। ऐसी दशा में कानून व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें