शनिवार, 3 अगस्त 2013

ईसाइयों के हाथ में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया

-भाजपा के अपैक्स बैंक उपाध्यक्ष सोनी ने दिया बयान
गाडरवारा।
भाजपा से अपैक्स बैंक उपाध्यक्ष और राज्य मंत्री का दर्जा रखने वाले कैलाश सोनी ने यहां कहा, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ईसाईयों के हाथों संचालित हो रही है। वे सीधे बोले, मीडिया भाजपा से दूरी बनाती है। बयानों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया जाता है। सोनी रोमन कैथोलिक   ईसाईयों का मीडिया पर कब्ज़ा होने की बात कहकर एक ही तीर से दो निशाने साधने के मूड में नजर आए।
गौर करने वाली बात यह है कि एक ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी जनआर्शिवाद यात्रा और अन्य अवसरों पर मीडिया का भरपूर फायदा लेने में जुटे। दूसरी ओर उनके ही मातहत विवादित बयान दे रहे हैं। बीजेपी में उच्च स्तर पर मची खींच-तान का असर नीचे भी दिखने लगा है। सर्व धर्म समभाव की बात कर रही भाजपा ने पार्टी के कार्यक्रम में नरेन्द्र मोदी की फोटो से परहेज किया। इसके बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष कैलाश सोनी ने रोमन कैथोनिक ईसाइयों का मीडिया पर कब्जा और संचालन होने की बात कही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें