मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने आज आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में अधिकारी-कमर्चारी सुरक्षित नहीं हैं और यह बात हाल में हुयी घटनाओं से साबित हो गयी है। सिंह ने एक बयान में कहा कि नायब तहसीलदार मनीष जैन के साथ शिवपुरी जिला मु यालय पर कल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े नेताओं ने मारपीट कर दी। इसके अलावा मंदसौर जिले में प्राचार्य के कमरे में ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर राजेंद्र आर्य के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि यह घटनाएं इस बात का प्रमाण है कि भाजपायी सामंतवाद के कारण अधिकारी और कमर्चारी समेत सभी वर्ग परेशान है। भाजपा शासनकाल में अधिकारियों-कमर्चारियों पर हमले की कई अन्य घटनाएं भी प्रकाश में आयी हैं। उनका आरोप है कि राज्य में सरकार ने फासिस्टवादी व्यवस्था लागू कर दी है जो भाजपा का असली चरित्र है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें