-कान्हासैया में हुआ जिला किसान सम्मेलन, किसानों के लिए कई सौगात
भोपाल।
किसानों मंडी में गेहूं बेचने पर प्रदेश सरकार द्वारा प्रति क्विंटल डेढ़ सौ रुपए बोनस पहले ही दिया जा रहा है। अब अन्नदाता को यहां ठहरने, खाने और स्वल्पाहार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह बात कान्हासैया में रविवार को आयोजित भाजपा के जिला किसान सम्मेलन में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने कही। वे यहां बतौर मुख्य अतिथि मंच पर थे। उन्होंने कहा, किसानों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का हर स्तर पर हर संभव लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की मंशा अनुसार ही भाजपा की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव में पोलिंग बूथ स्तर तक दिए जाने के निर्देश मोर्चा कार्यकर्ताओं को दिए। सम्मेलन में करीब 1200 से अधिक किसान कार्यकर्ता उपस्थित थे। इन कार्यकर्ताओं को मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी तथा राममोहन बघेल, महामंत्री संदीप पटेल, भाजपा जिला महामंत्री कामताप्रसाद पाटीदार, गोपालसिंह मीणा और रमेश वर्मा, पूर्व मंडी अध्यक्ष भागीरथ पाटीदार व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने संबोधित किया।
सम्मेलन कार्यक्रम मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूबेदार सिंह, जिला प्रभारी गोविंद सिंह चौहान, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री विनोद पाटीदार, किसान मोर्चा कार्यालय मंत्री गिरधारीलाल पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पदमसिंह ठाकुर, मोर्चा उपाध्यक्ष देशराज मीणा, महामंत्री दयालसिंह ठाकुर, दिनेश दांगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बालाराम मीणा, तीरथसिंह मीणा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष कैलाश दिवाकर सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें