बुधवार, 14 अगस्त 2013

अस्थाई पट्टेधारी को मालिकाना हक नहीं

-8852 पट्टे बांटेंगे मुख्यमंत्री 
-बुधवार का कार्यक्रम निरस्त, आगे की तारीख तय नहीं 
भोपाल। 
मुख्यमंत्री आश्रय योजना के तहत जिले में स्थाई और अस्थाई पट्टे बांटे जाएंगे। यह करीब 8832 पट्टे होंगे, लेकिन अस्थाई पट्टेधारियों को पट्टे का मालिकाना हक नहीं होगा। 
दरसअल, इनकी भूमि शासन कभी भी किसी भी प्रोजेक्ट के लिए ले सकती है। ऐसा इन भूमियों पर पूर्व से शासन की प्रस्तावित योजना के चलते होगा। इस कारण यह जमीन के भूमि स्वामी नहीं होंगे। यह अस्थाई पट्टा मिलने पर उक्त जमीन पर अस्थाई निर्माण ही कर पाएंगे। हालांकि अस्थाई पट्टेधारकों जमीन से बेदखली किए जाने पर कहीं अन्यत्र पट्टा दिया जाएगा, इस पर अभी भी संशय बरकरार है। इस बात का खुलासा नगरीय प्रशासन विभाग का सर्कुलर कर रहा है। साथ कईयों को मुख्यमंत्री से अब भी आस है कि कोई ओर भी घोषणा या निर्णय इस दिशा में लिया जा सकता है। 

-31 दिसंबर वालों को पट्टे 
मुख्यमंत्री आश्रय योजना के तहत उन लोगों को पट्टे दिए जा रहे हैं, जो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की घोषणा अनुरूप 31 दिसंबर 2012 तक किसी सरकारी जमीन पर काबिज हैं। इसके बाद वालों को इस सूची में शामिल नहीं किया गया है। साथ ही ऐसी भूमि जहां भविष्य में शासन की विकास योजनाएं संभावित हैं, उन भूमियों को चिन्हित किया जा चुका है। अथवा संभावना पर छोड़ा गया। कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति ने इन्हें अस्थाई पट्टे देने का फैसला लिया है। डूडा के परियोजना अधिकारी एसएस धाकरे के अनुसार अस्थाई पट्टेधारकों को शासन कभी भी दूसरी जगह शिफ्ट कर सकता है। जब इन्हें स्थाई पट्टे का अधिकार मिल जाएगा तो वह उस स्थान पर पक्के निर्माण कर सकते हैं। 

-शर्ते जो रखी गई हैं 
जिले के 8852 लोगों को पट्टे दिए जाएंगे। इनमें से 4131 स्थाई व 4721 अस्थाई पट्टे शामिल हैं। सर्कुलर में दोनों पट्टाधारकों के लिए अलग-अलग शर्तें हैं। स्थाई के लिए यदि लोक हित में बस्ती को अन्यत्र स्थानांतरण किया जाता है तो पट्टे के माध्यम से मिला जमीन का अधिकार निरस्त कर दिया जाएगा। वहीं पट्टेदार, उसे आवंटित जमीन का उप पट्टा, विक्रय पत्र, दान पत्र   बंधक के तौर पर या अन्य किसी तरीके से इसे बेचने की कोशिश नहीं कर सकता। इस जमीन का उपयोग केवल आवासीय होगा। इन शर्तों का उल्लंधन होने पर संबंधित पट्टाधारक से जमीन वापस शासन के नाम दर्ज की जाएगी। इसी स्थिति को अस्थाई पट्टा धारक को भी निभाना होगा, लेकिन उन्हें शासन के आदेशानुसार हटना भी पड़ सकता है। 

-इसलिए किया कार्यक्रम निरस्त 
पट्टों का वितरण बुधवार को ही मुख्यमंत्री करने वाले थे। लेकिन इसे निरस्त करने कारण शहर में हो रही लगातार बारिश बताई जा रही है। अब कार्यक्रम कब होगा, इसको लेकर कोई तारीख तय नहीं की गई है। 

-कहां कितने पट्टे देना है 
 तहसील/वृत्त         - झुग्गीवासियों की संख्या  - स्थाई पट्टे         - अस्थाई पट्टे 
 तहसील बैरसिया    - 218                     - 28            - 190
 नजूलवृत्त एमपी नगर    - 1008                - 693            - 315
 नजूल वृत्त गोविंदपुरा    - 354                    - 0            - 354    
 नजूल वृत्त बैरागढ़     - 341                    - 0            - 341                
 नजूल वृत्त शहर     - 0                    - 0            - 0            
 नजूल वृत्त टीटी नगर    - 2757                - 0            - 2757    
 तहसील हुजूर     - 4174                - 3410        - 764 
 --------------------------------------------------------------------
 कुल संख्या  - 8852                - 4131        - 4721
 ------------------------ -------------------------------------------- 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें