शनिवार, 3 अगस्त 2013

भविष्य के कलेक्टरों से मिले कलेक्टर, जानी जिज्ञासा

-बाढ़ प्रभावितों के लिए भेजी प्रधानमंत्री राहत कोष में राशि 
भोपाल। 
कलेक्टर निशांत वरवड़े ने शनिवार को भविष्य के कलेक्टर ने मुलाकात की। नन्हे बच्चों के की जिज्ञासा सुन कलेक्टर भी दंग रह गए। कलेक्टर ने पूछा बड़े होकर क्या करना चाहते हो? इस पर विजन कृष्णा फाउंडेशन स्कूल के एक नन्हे ने जवाब दिया, आपकी तरह। इसमें से कुछ ने वो बात भी कलेक्टर से कही, कि वह क्या चाहते हैं। इस दौरान बच्चों ने उत्तराखंड आपदा प्रभावितों की मदद के लिए राशि एकत्र कर प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए भेजी। बच्चों के साथ स्कूल का स्टाफ कलेक्टर कार्यालय पहुंचा था। स्टॉप ने श्री वरवड़े को प्रधानमंत्री राहत कोष में राशि भेजने के लिए पांच हजार एक सौ रुपए का चेक भेंट किया। यह राशि इन नन्हे छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड में आई बाढ़ के बाद प्रभावितों की मदद के लिए दी है। कलेक्टर श्री वरवड़े ने बच्चों को शुभकामना देते हुए अच्छी पढ़ाई करने को कहा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें