बुधवार, 9 अक्टूबर 2013

190 सीटों से खड़े होंगे सपा के उम्मीदवार

-साथी पार्टियों के बीच बनी सहमति 
भोपाल। 
समाजवादी पार्टी ने प्रदेश चुनाव में 190 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। शेष सीटों पर तीसरे मोर्चे के साथी दलों सीपीआई, सीपीएम और समानता दल के बीच सहमति बनी है। यहां इनके सहयोगी दल के उम्मीदवार मोर्चा संभालेंगे। 
सपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव किरणोमय नंदा ने कहा, राजधानी में जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की रैली होगी। यहां वह आमसभा को संबोधित करेंगे। नंदा ने कहा, पार्टी 50 सीटों विजय होगी और प्रदेश में गठित होने वाली आगामी सरकार पर सपा के घोषणा पत्र लागू करने के शर्तों पर समर्थन देगी। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि सपा किसानों के कर्ज माफी, जमीनों की नीलामी पर रोक, बेरोजगार युवकों को भत्ता और गंभीर चिकित्सा मु त कराने की अपनी चुनावी वायदों को हर हाल में पूरा करायेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का युवा मोर्चा कांग्रेस और भाजपा को रोकने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। 

-अखबारी नेता है मोदी 
किरणोमय नंदा ने कहा, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी सिर्फ अखबारी नेता हैं। नंदा ने एक सवाल के जवाब में यह कहा, मप्र और उप्र में भाजपा के मोदी की कोई लहर नहीं है। यह सब भाजपा प्रायोजित है। जिन राज्यों में भाजपा सरकार है, वहां मोदी की अगुवाई में भाजपा ही लगती है आम आदमी नहीं। 

प्रायोजित था दंगा 
मुज्जफरनगर दंगा क्यों भड़का? आखिर उप्र में सपा की पार्टी है? इस पर नंदा ने कहा, यह सब भाजपा द्वारा प्रायोजित था। इसे बल्कि विफल करने का काम सपा ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अमित शाह को उप्र का प्रभारी दंगे के लिए ही बनाया है। 

-मैदान में जुटें प्रत्याशी 
सपा के प्रदेश अध्यक्ष गौरीसिंह यादव ने घोषित प्रत्याशियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में जाकर जनता के बीच बेहतर प्रदर्शन की जिम्मेदारी संभालें। प्रत्याशी कार्यकर्ताओं और जनता की प्रतिदिन प्रतिक्रिया लें। अगर कहीं किसी प्रकार की लापरवाही मिली तो उस प्रत्याशी का टिकट बदलने में पार्टी देर नहीं करेगी। उन्होंने प्रत्याशियों से दिन-रात एक कर सीट जीतने को कहा। 

-यह लड़ेंगे चुनाव 
 प्रत्याशी         विसा क्षेत्र        जिला
- महेश दत्त मिश्रा     जौरा           मुरैना 
- उपेन्द्र सिकरवार     मुरैना क्र. 6     मुरैना 
- विक्रम गुजराती     तराना क्र. 114     उज्जैन 
- मुकेश गुजराती     घट्टिया क्र. 215     उज्जैन
- बृजेश सेंगर     उज्जैन दक्षिण 216    उज्जैन 
- जुझार सिंह     बड़गर क्र. 218     उज्जैन 
- सुखनंदी कोरी    रैगांव क्र. 62     सतना 
- रनधीर सिंह     मीना चांचौड़ा क्र. 30, गुना 
- विजयबारे     लांजी 109    बालघाट 
- बीना पथरौलिया     डबरा क्र. 19     ग्वालियर 
- यशवंत यादव    कोलारस क्र. 27     शिवपुरी 
- राखी यादव     शिवपुरी क्र. 25     शिवपुरी 
- विशम्भ सिंह सिकरवार, सबलगढ़ क्र. 3     मुरैना 
- अमरवती गौठरिया     निवास क्र. 106    मंडला
-  बीरन सिंह लोधी     देवरी क्र. 38     सागर 
- असफाक हुसैन     इंदौर एक क्र. 204    इंदौर 
- सचिन रघुवंशी     महू क्र. 209     इंदौर 
- सन्नी जाट     राऊ क्र. 210    इंदौर 
- चंदर सिंह राही     जोबट क्र. 192     अलीराजपुर 
- सुखलाल मरावी     लखनादौन 117     सिवनी 
- बलराम शर्मा     शमशाबाद 148      विदिशा
- सुरेश यादव     चुरहट 176 क्र. 164        सीधी
- संजय कोलटकर     सौंसर क्र. 125    छिंदवाड़ा
- जगदीश शर्मा     राघोगढ़ क्र. 31     गुना 
- बीके बौहरे     अटेर क्र. 9     भिंड
- देवेन्द्र पटेल    रामपुर बघेलान 67    सतना

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें