बुधवार, 9 अक्टूबर 2013

मु यमंत्री निवास का चुनाव गतिविधियों के लिए उपयोग संहिता का उल्लंघन

-नेता प्रतिपक्ष ने चौहान, तोमर व मेनन के खिलाफ  प्रकरण दर्ज करने की मांग की
राजनीतिक संवाददाता, भोपाल
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और अरविंद मेनन के खिलाफ  शासकीय आवास का चुनावी गतिविधियों के लिए उपयोग करने पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का प्रकरण दर्ज करने की मांग की हैं। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की ओर से चुनाव आयोग को शिकायती पत्र सौंपा गया। इस पत्र में मु य निर्वाचन पदाधिकारी को बताया गया कि 5 अक्टूबर को मु यमंत्री ने अपने  शासकीय आवास में एक बैठक रखी। इस बैठक में टिकिट वितरण सहित चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। यह समाचार इलेक्ट्रानिक मीडिया और समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ है। बैठक में भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर एवं अरविंद मेनन भी उपस्थित थे।
नेता प्रतिपक्ष ने शिकायत में कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद शासकीय आवास का चुनावी गतिविधियों में उपयोग करना आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। सिंह ने कहा कि इस मामले में तत्काल मु यमंत्री के खिलाफ  प्रकरण दर्ज किया जाए। साथ ही भाजपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर एवं अरविंद मेनन के खिलाफ  भी प्रकरण दर्ज हो।
सिंह ने अपने शिकायत पत्र में बताया कि मंत्रियो के बंगले चुनावी गतिवधियों के केंद्र बने हुए हैं। सरकारी गाडि?ों, शासकीय टेलीफोन, क प्यूटर, स्टेशनरी का उपयोग चुनाव कार्य के लिए कर रहे हैं। उन्होंने मु य निर्वाचन अधिकारी से विशेष जांच दल बनाकर आकस्मिक निरीक्षण मु यमंत्री व मंत्रियों के बंगले में करने को कहा ताकि चुनावी कार्यों के लिए सरकारी संसाधनों के उपयोग पर कड़ाई से रोक लगाई जा सकें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें