शहर के मकान मालिकों को अपने यहां रह रहे किरायदारों की जानकारी थाने में देनी होगी। इसका पालन सख्ती करना होगा। ऐसा न होने पर मकान मालिकों पर कार्रवाई भी संभावित है।
जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत वरवड़े ने इसको लेकर बुधवार को निर्देश जारी किए हैं। मकान मालिको अपने नजदीकी थाने में किरायदारों की जानकारी देनी होगी। श्री वरवड़े ने कहा, जिले में निर्वाचन के दौरान कोई ऐसा व्यक्ति जो संदिग्ध अथवा असामाजिक श्रेणी में आता हो और शहर में किराए पर रह रहा हो उस पर नजर रखना है। ऐसे तत्व चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं, इसके चलते यह कदम उठाया गया है। असामाजिक तत्व किराये का मकान लेकर भी शहर में निवास कर सकते हैं और अपनी गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं। इसको मद्देनजर रखते हुए, सभी मकान मालिक अपने यहां रहने वाले किरायेदारों की स पूर्ण जानकारी संबंधित थाने में जमा कराएं, ताकि असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें