राजधानी से शीघ्र प्रकाशित होने जा रहे एक समाचार-पत्र समूह की प्रचार-प्रसार सामग्री पर जिला निर्वाचन समिति ने आपत्ति ली है। समिति ने शहर में लगे अखबार के होर्डिंग्स पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व वित्तमंत्री राघवजी के धुंधले चित्र लगाने को आचार संहिता का उल्लघंन माना है। इसी को आधार मानते हुए समिति ने इसे संज्ञान में लिया है। यह आपत्ति डिस्ट्रिक लेवल मीडिया सर्टीफिकेट एंड मीटिंग कमेटी (एमसीएमसी) की जिला स्तरीय समिति ने ली है। इसको लेकर बुधवार को समाचार समूह से जुड़े लोगों ने निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से संपर्क भी किया। हालांकि समिति ने समूह को किसी प्रकार का नोटिस जारी किया है अथवा किसी प्रकार की कार्रवाई करने जा रहे हैं, इस पर समिति के अधिकारियों की चुप्पी है। समिति से जुड़े एक अफसर की माने तो गुरुवार को इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। फिलहाल समूह को स्वयं होर्डिंग्स-बैनर हटाने के निर्देश दिए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें