राजनीतिक संवाददाता, भोपाल
प्रदेश कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के सदस्य एवं पूर्व मंत्री महेश जोशी 24 अक्टूबर को राहतगढ़ (जिला सागर) में होने वाली पार्टी की सत्ता परिवर्तन रैली की तैयारियों के संबंध में 8 से 10 अक्टूबर तक सागर, छतरपुर और विदिशा का दौरा कर वहां रैली को सफल और प्रभावी बनाने के बारे में कांग्रेस विधायकों, अन्य निर्वाचित जन प्रतिनिधियों, रैली के प्रभारियों, जिला कांग्रेस के अध्यक्षों तथा मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। उल्लेखनीय है कि 24 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे आयोजित राहतगढ़ की सत्ता परिवर्तन रैली को अ.भा. कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी विशेष रूप से संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शांतिलाल पडियार ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि श्री जोशी सागर के सरस्वती वाचनालय में अपरान्ह 2 बजे बैठक लेंगे। सागर की इस बैठक में राहतगढ़ की सत्ता परिवर्तन रैली के प्रभारी इंद्रजीत कुमार पटेल और चंद्रभानसिंह के अलावा राहतगढ़ की रैली में शामिल होने वाले जिलों के प्रभारी मुकेश नायक, राजा पटेरिया, साजिद अली और रमेश अग्रवाल, महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा, वीरसिंह रघुवंशी, उदय प्रतापसिंह, नरसिंहपुर, राजबहादुरसिंह तथा अखंड प्रतापसिंह भी शामिल होंगे। छतरपुर की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में 9 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे आयोजित है। जोशी की तीसरी बैठक 10 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे गंजबासौदा में रखी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें