ग्वालियर और दतिया में तेज गर्मी का प्रकोप जारी
भोपाल।
ग्वालियर तथा चंबल संभागों को छोड़कर मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंच गया है। पिछले 24 घंण्टों के दौरान सबसे अधिक 10 से.मी. वर्षा अशोक नगर जिले के चंदेरी में दर्ज की गई। वर्षा के कारण राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट रिकार्ड की गई। इसी अवधि में ग्वालियर तथा चंबल संभागों में तेज गर्मी का प्रकोप बना रहा और सबसे अधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर तथा दतिया में दर्ज किया गया। कल शाम तक के मौसम के बारे में अनुमान है कि इन्दौर, भोपाल, होशंगाबाद तथा जबलपुर संभागों के अनेक स्थानों में तथा शेष संभागों के कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है, इसी अवधि में भोपाल में आसमान में बादल छाये रहेंगे और वर्षा की एक या दो बोछारे पडऩे की संभावना है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें