बुधवार, 9 अक्टूबर 2013

कमिश्नर ने किया कैचमेंट एरिया का निरीक्षण

-तालाब को प्रदूषण मुक्त जांच संभावनाएं 
भोपाल।
कमिश्नर एसबी सिंह ने सोमवार को बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया का निरीक्षण कर यहांउन संभावनाओं की जानकारी ली, जिससे इसे प्रदूषण रहित बनाया जा सके। श्री सिंह ने कैचमेंट से लगे आधा दर्जन इलाकों का भ्रमण किया। 
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने नगर निगम कमिश्नर विशेष गढ़पाले को प्रस्तावित सीवेज प्लांट में भौरी को शामिल किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने खानूगांव में टूरिस्ट गतिविधियां बढ़ाने की बात कही। श्री सिंह ने कहा, बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया में कूड़-करकट, रासायनिक उर्वरक न मिले इसके लिए रणनीति बनाएं। उन्होंने कहा, यहां कीटनाशकों के बजाय उनके वैकल्पिक उपयोग और मृदाक्षरण रोकने पौध रोपण किया जाए। कैचमेंट एरिये के अधिकांश स्थान पर कब्जे होने की बात सामने अपने पर कमिश्नर श्री सिंह ने कहा, कैचमेंट एरिया एवं   50 मीटर परिधि में अवैध निर्माण तत्काल प्रभाव से रोका जाए। उनहोंने प्लानिंग एरिया में प्लांटेशन की संभावनाएं खोजने और प्लांटेशन के लिए राजधानी परियोजना प्रशासन से तुरंत आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें