-अगले सप्ताह मुलायम करेंगे रैली को संबोधित
भोपाल।
प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपनी जमीनी जमावट शुरू कर दी है। पार्टी प्रदेश में 25 सीटों पर अपना कब्जा जमाने की बात कह रही है।
पार्टी के प्रदेशअध्यक्ष गौरी सिंह यादव का कहना है कि प्रदेश के युवा वोटर भाजपा और कांग्रेस से दूरी बनाते दिखाई दे रहे हैं। इसका फायदा सीधे तौर पर सपा को मिलता दिखाई दे रहा है। इस बात की पुष्टि सपा द्वारा अंधरूनी तौर पर कराए गए सर्वे में स्पष्ट हो रही है। वहीं पार्टी के पक्ष उत्साही माहौल बन सके। इस लिहाज से बेहतर प्रत्याशियों की तलाश तेज कर दी है। उल्लेखनीय है सपा प्रदेश की उत्तर प्रदेश से लगी सीमाओं पर जातिय समीकरणों के आधार पर मैदान में अपने प्रत्याशी उतार रही है। श्री यादव ने बताया, इन सीटों पर उत्तरप्रदेश के मंत्रियों और नेताओं
को प्रचार की कमान सौंपी जाएगी। वहीं प्रदेश में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सभाओं और रैलियों को संबोधित करेंगे। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मुलायम राजधानी में एक विशालसभा में सपा का शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें