मंगलवार, 15 अक्टूबर 2013

धू-धू कर जला बुराई का प्रतीक रावण

- रंग - बिरंगी आतिशबाजी ने मोहा मन
- खचाखच भरा रहा कार्यक्रम स्थल
- करीब एक दर्जन स्थानों पर हुआ दहन
भोपाल।
 असत्य पर सत्य के विजय का प्रतीक विजयदशमी का पर्व राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर भर में करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर धूमधाम के साथ रावण का दहन किया गया। शहर का सबसे बड़ा रावण कोलार क्षेत्र में कोलार हिंदू उत्सव समिति द्वारा जलाया गया। वहीं छोला रोड स्थित दशहरा मैदान में श्री हिंदू उत्सव समिति द्वारा 62   फिट रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद का वध भगवान श्रीराम ने किया।
चौक - चौराहों पर भी हुआ रावण वध
- शहर के चौक - चौराहों और कॉलोनियों में भी धूमधाम के साथ रावण दहन किया गया। आलम यह था कि यहां भी रावण दहन को लेकर जबरदस्त उत्साह था, बड़ी सं या में लोग एकत्रित हुए और भगवान राम की जय को लेकर गगनचुंबी नारे लगाए।  जगह - जगह से विजय जुलूस निकाले गए जो देर शाम को दशहरा मैदान पहुंचे इसके बाद रात्रि में भव्य रंग - बिरंगी आतिशबाजी के बीच रावण दहन किया गया।
आसमान में रंग - बिरंगा नजारा
- रावण वध से पहले बिट्टन मार्केट और कोलार व भेल स्थित दशहरा मैदान में रंग - बिरंगी आतिशबाजी की गई। आसमान में रंग - बिरंगी आतिशबाजी का नजारा देखने लायक था। बिट्ठन मार्केट में करीब एक घंटे से अधिक भव्य आतिशबाजी की गई। लोग आतिशबाजी देखकर हतप्रभ रह गए। ऐसा ही नजारा टीटी नगर स्थित दशहरा मैदान में भी दिखाई दिया। यहां ाी रंग - बिरंगी आतिशबाजी का नजारा अद्भुत रहा। सबसे ज्यादा रंग - बिरंगी आतिशबाजी का लुत्फ बच्चों और युवाओं ने उठाया।


0 हजारों की सं या में भीड़
- कार्यक्रम स्थल पर हजारों की सं या में लोगों की भीड़ एकत्रित थी। बिट्टन मार्केट में हालात यह हो गए थे कि पूरे रास्ते पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी, ऐसा ही नजारा टीटी नगर स्थित दशहरा मैदान और छोला रोड स्थित दशहरा मैदान में भी दिखाई दिया। ट्रैफि क पुलिस को यातायात व्यवस्था संभालने के लिए खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

0 यहां हुआ रावण का दहन
- टीटी नगर स्थित दशहरा मैदान में 65 फिट रावण का दहन किया गया
- ओल्ड कैंपियन में करीब 62 फिट रावण का दहन किया गया
- एमवीएम कॉलेज में 61 फिट रावण का दहन किया गया
- शाहपुरा में 55 फिट रावण दहन किया गया
- छोला स्थित दशहरा मैदान में 51 फिट रावण का दहन किया गया
- नेहरू नगर में 51 फिट का रावण का दहन किया गया
- बाग मुगालिया 51 फिट रावण का दहन किया गया
- नीलबड़ में 51 फिट रावण का दहन किया गया
- आनंद नगर में 51 फिट रावण का दहन किया गया

0 जवारों का विसर्जन
- विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में शहर के कई स्थानों पर आस्था के प्रतीक जवारों का विसर्जन किया गया। ठेले में रखकर भजन कीर्तन कर अनेक स्थानों से जुलूस के रूप में श्रद्धालु जवारें विसर्जन करने निकलें। जवारें विसर्जन का सिलसिला दुर्गा अष्टमी से प्रारंभ हुआ, जो सोमवार दशहरा पर्व तक जारी रहा। शहर के प्रमुख जलाशयों जैसे शीतलदास की बगिया, शाहपुरा झील, खटलापुरा घाट समेत अनेक घाटों पर लोगों का हुजूम लगा रहा। इस मौके पर मां दुर्गा के जयकारें लगाए जा रहे थे।

0 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया गया
- शहर के कई स्थानों पर दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया गया। वैसे अधिकतर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार को किया जाएगा। लेकिन कई लोगों ने सोमवार को ाी घाटों पर मां जगदंबा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। श्रद्धालुगण मां के जयकारें लगाते हुए चल रहे थे। इससे पहले विजयादशमी पर्व पर सुबह झांकी पंडालों में हवन-पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर देर रात्रि तक श्रद्धालुओं का विभिन्न घाटों पर मेला लगा रहा। ऐसा ही नजारा शीतलदास की बगिया, खटलापुरा घाट प्रेमपुरा घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन दौरान देखने को मिला।

आज निकलेगा चल समारोह
- पुराने शहर से श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में मंगलवार को चल समारोह निकाला जाएगा। चलसमारोह में आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी। चलसमारोह का शुभारंभ भारत टाकीज चौराहे से होगा, जो अनेक मार्गों से होते हुए प्रेमपुरा घाट पहुंचेगा। इस दौरान नगर निगम प्रशासन ने स्थायी घाटों की व्यवस्था भी की है। शहर की तमाम चलित झांकियां इसी मार्ग से होकर गुजरेगी। श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह ने बताया कि उक्त चल समारोह का शुभारंभ तय समय सीमा से पहले होगा, यानि लगभग 7 बजे चल समारोह शुरु होगा। इससे पहले पिछले साल रात्रि 10 बजे के बाद से चल समारोह शुरु होता था। इस बार आचार संहिता के चलते चल समारोह जल्द शुरु होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें