फिलहाल बारिश के आसार नहीं
भोपाल।
प्रदेश से मानसून जल्द विदाई ले लेगा। राजस्थान से मानसून विदा हो चुका है। हांलाकि मौसम विभाग ने प्रदेश से मानसून जाने की आधारिक पुष्टि तो नहीं की है। पर उनका कहना है कि मप्र में अब धीरे - धीरे ऐसा मौसम बनने लगा है जिससे जल्द ही मानसून की रवानगी तय है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर 30 सितंबर तक प्रदेश से मानसून चला जाता है। इधर सोमवार को मौसम साफ रहा। दिन भर तेज धूप निकली रही। शाम को भी गर्मी और उमस का वातारवण बना रहा। रात में भी ऐसी स्थिति बनी रही। बारिश का दौर थमने के बाद पारें में उछाल आने लगा है, जिससे लोग हलाकान नजर आ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों बारिश की संभावना नहीं हैं। सोमवार को दिन भर आसमान साफ होने और धूप निकलने के कारण शहर का अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें