गुरुवार, 13 जून 2013

19 सितंबर से लगेगी आचार संहिता ,भोपाल

केंद्रीय चुनाव आयोग १९ सितंबर से मप्र में आचार संहिता लगाने जा रहा है। आयोग का दल मप्र में इस समय भ्रमण कर रहा है, वहीं अधिकारियों को चुनावी प्रशिक्षण देने में जुटा है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। 
शीर्षस्थ अधिकारियों में से एक गुप्तचर की माने तो १९ सितंबर, दिन गुरुवार को आचार संहिता लगने की पूरी उम्मीद है। अति गोपनीय बैठक में इसका फैसला लिया गया है। आयोग के उच्च अधिकारियों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त से इस बारे में चर्चा हो चुकी है। दूसरी ओर निचले तबके के अधिकारी इसे अभी संभावित दिनांक ही मानकर चल रहे हैं। नाम न देने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा, इसी माह के अंत तक आयोग ट्रायलरन शुरू करेगा। वहीं आयोग ने प्रदेश की अधिकारिक जनसंख्या 7 करोड़ 26 होने से पुलिस व प्रशासनिक स्तर के अधिकारियों की भी अधिक मांग की है। प्रदेश में 51 जिले (एक अघोषित, आगर) होने से इसी आधार पर आयोग ने पुलिस बल व बूथ लेवल कर्मचारियों की मांग की है। आयोग इस संबंध में मुख्य सचिव आर. परशुराम को पत्र लिखने जा रहा है। साथ ही यह पत्र जिलों के कलेक्टरों को भी संबोधित होगा। 

-आयोग ने दिए जो निर्देश 
जानकारी के अनुसार आयोग ने पुलिस मुख्यालय को कुछ निर्देश दिए हैं। आयोग ने कहा है, शहर में वीआईपी मूवमेंट पिछले कुछ माह से लगातार बढ़ रहा है। इस हिसाब से पुलिस संख्या बल बढ़ाएं। दूसरी ओर मुख्यालय ने भोपाल संभाग के बल को एकत्र करना शुरू कर दिया है। संभाग में भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा और सीहोर शामिल हैं। इसी तरह केंद्र व राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी ड्यिूटी में शामिल करने चयन किया जा रहा है। भोपाल की बात करें तो 4 हजार का संख्या बल चुनाव में लगना संभावित है। इसी प्रकार पुलिस विभाग के सीधे तौर पर 155 अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से फील्ड पर मूव करेंगे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें