-जेपी का हाल देख भड़के प्रमुख सचिव, डॉक्टरों को लगाई जमकर फटकार
भोपाल।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य प्रवीर कृष्ण ने मंगलवार को जेपी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे श्री कृष्ण अस्पताल की हालत देख डॉक्टर्स पर भड़क उठे। वे बोले- ये गंदगी, कचरा और नालियां क्या मैं साफ करूंगा। अस्पताल का ये क्या हाल बना रखा है। आप डॉक्टर हो या मूंगफली बैचने वाले।
इतने में अस्पताल का माहौल गहमा गहमी वाला हो गया। झल्लाते हुए जेपी अस्पताल अधीक्षक से कहा, अस्पताल की बिजली कभी भी गुल है जाती है, और आप केवल पीडब्लूडी और बिजली कंपनी को चि_ियां लिख रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के वार्डों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान संचालक स्वास्थ्य डॉ. बीएन चौहान, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. एचआर जांगड़े मौजूद रहे। प्रमुख सचिव ने अस्पताल की खराब सफाई व्यवस्था पर अस्पताल अधीक्षक को सफाई ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
प्रमुख सचिव प्रवीर कृष्ण ने बिजली व्यवस्था को लेकर कहा, मरीजों के जटिल ऑपरेशन के बीच बिजली चली जाती है। बिजली कंपनी के अधिकारी को नोटिस दीजिए। तीन दिन के भीतर दुरुस्त करें। इसके बाद भी संस्थान की व्यवस्थाएं नहीं सुधरने पर अस्पताल के बिजली मेंटेनेंस के प्रभारी को निलंबित किया जाएगा। उन्होंने वार्डों में जाकर मरीजों से उनको मिलने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। सभी स्टाफ को व्यवस्था में जल्द से जल्द सुधार लाने के निर्देश उन्होंने दिए।
-नहीं मिल रही जननी सुरक्षा
जब श्री कृष्ण अस्पताल के कामकाज की फाइलों का निरीक्षण कर रहे थे, उसी दौरान 1 अप्रैल से अब तक 40 जननियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलने का खुलासा हुआ। उन्होंने एक ह ते के भीतर जननी सुरक्षा, जननी एक्सप्रेस के अधिकारियों को लाभ देने के निर्देश दिए। समय पर काम करने के निर्देश भी पीएस ने दिए। वहीं होशंगाबाद में भी निरीक्षण किया।
-लगवाएं प्रमुख वार्डों में ऐसी
प्रबंधन व बिजली के ठेकेदारों को निर्देश दिए कि ऑपरेशन, डिलेवरी और शिशु वार्ड समेत सभी प्रमुख वार्डों में तत्काल एसी लगाए जाए। इसके अलावा बिजली के ठेकेदार को 15 लाख रुपए दिए हैं, जिससे जल्द ही बिजली संबंधी पूरी समस्या खत्म की जाए।
-कोलार भी पहुंचे श्रीकृष्ण
कोलार के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख सचिव प्रवीण कृष्ण ने पसरी अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने केंद्र की अधीक्षक ज्योत्सना तिवारी को फटकार लगाई और 30 जुलाई तक नए अस्पताल में केंद्र को शि ट करने के निर्देश दिए। इसके अलवा केंद्र में जननी सुरक्षा के नए टेंडर करने के निर्देश दिए।
-काटजू का लिया एमगीता ने जायजा
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना की संचालक एम गीता ने काटजू अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने अस्पताल की जर्जर छत से पानी टपकने पर नाराजगी व्यक्त की। इसके अलावा ओपीडीए रजिस्टर, जननी सुरक्षा समेत सभी योजनाओं की जानकारी ली और डॉक्टरों को समय पर पहुंचने के निर्देश दिए।
-यहां भी किया निरीक्षण
स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने बुधवार को भोपाल-होशंगाबाद के सभी शासकीय अस्पतालों, डिस्पेंशरियों और केंद्रों का निरीक्षण किया। भोपाल में प्रमुख सचिव प्रवीण कृष्ण, होशंगाबाद में कमिश्नर पंकज अग्रवाल और बैरसिया सहित अन्य अस्पतालों का डायरेक्टर एम गीता की टीम ने निरीक्षण किया। उन्होंने पसरी अव्यवस्थाओं को जल्द से जल्द सुधारने के निर्देश दिए है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें