विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव एवं निर्माण कार्य के चलते बुधवार को शहर के वि िान्न क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह अवरुद्ध रहेगा। मप्रमक्षेविवि कंपनी के महाप्रबंधक (शहर वृत्त) के मुताबिक करोंद सब स्टेशन, पुलिस हाउसिंग, भोपाल मेमोरियल हास्पिटल, ट्रुबा कालेज, सीआईएफएस, चौकसे नगर, सतगुरू का पलेक्स, सुपर बाजार बैरसिया रोड़, गणगौर की बावड़ी, सलीम चौक, ओल्ड सिंधी कालोनी एवं सिंधी कालोनी चौराहा, बैरसिया रोड, बाफना कालोनी, ग्रीन पार्क कालोनी, हनुमान मंदिर टीला, कांग्रेस नगर, नगर निगम कालोनी बैरसिया रोड, जेपी नगर रिसालदार कालोनी, रजगढिय़ा कालोनी, एकता नगर, दाल मिल, छोला नाका, गणेश मंदिर, फिरदौस नगर, शीतल नगर, श्रीनगर, शारदा नगर, नारियलखेड़ा, निशातपुरा, आरिफ नगर एवं संबंधित क्षेत्र में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। इसी प्रकार सीआई कालोनी, पालमनरी हास्पिटल, बैंक कालोनी, नीम रोड, जिंसी, झदा, जहांगीराबाद, दिवाकर प्रेस, ट्राफिक पुलिस आफिस कार्यालय आदि क्षेत्रों में सुबह 9:30 से शाम 5 बजे तक बिजली गुल रहेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें