मंगलवार, 11 जून 2013

एमपी नगर में माल्यार्पण, करोंद में चल समारोह आयोजित,भोपाल

क्षत्रिय ग्रामीण राजपूत समाज संगठन द्वारा मंगलवार को महाराणा प्रताप की 474 वीं जयंती हर्षोल्लाष के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सर्वप्रथम सुबह करीब साढ़े नौ बजे संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एमपी नगर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत बैरसिया रोड स्थित देवकी नगर न्यू गल्ला मंडी से विशाल चल समारोह आयोजित किया गया। बैंड, ऊंट, घोड़े, बग्घी और चार पहिया, दो पहिया वाहनों के काफिले के साथ करीब 11 बजे शुरू हुआ चल समारोह करोंद स्थित शहीद ागतसिंह चौराहा होते हुए करीब 3 बजे न्यू जेल रोड स्थित राजपूत जनजागृति स्थल पहुंचकर जनस ाा में परिवर्तित हो गया। जनस ाा में मु य अतिथि के रूप में मौजूद क्षेत्रीय विधायक विश्वास सारंग तथा कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में पूर्व विधायक ाक्तपाल सिंह ने समाज के लोगों को बधाई देते हुए मांगलिक ावन में नवनिर्मित दो कमरों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मु य वक्ता न्यास अध्यक्ष अमरसिंह परमार, प्रदेश अध्यक्ष करणसिंह राजपूत तथा जिला अध्यक्ष विशालसिंह सिसौदिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप की शौर्य गाथाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान ाी किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की ाी मांग की। कार्यक्रम में संगठन के ाीकमसिंह राजपूत, नारायणसिंह ठाकुर, जसवंतसिंह राजपूत, राधेश्याम राजपूत, लीलाकिशन परमार, अजबसिंह सिसौदिया, राकेश परकार, सीएस चौहान सहित बड़ी सं या में समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। 
ोल में मनी जयंती : उधर राजपूत समाज गोविंदपुरा के तत्वाधान में मंगलवार को सुबह 10 बजे गोविंदपुरा स्थित शक्ति मंदिर प्रांगण में महाराणा प्रताप और छत्रसाल जयंती मनाई गई। भेल राजपूत समाज के महासचिव आरएस सिंह ने बताया कि यह पहला मौका जब शक्ति मंदिर में महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई, जिसमें समाज के लोगों द्वारा महाराणा प्रताप और महाराज छत्रसाल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर अजय सिंह, महेश राजपूत, प्रदीप सिंह, शिवजी सिंह, जेएस सेंगर के अलावा बड़ी सं या में लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया अगले माह मंदिर प्रागंण में इनकी बड़ी प्रतिमाओं का निर्माण भेल राजपूत समाज द्वारा कराया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें